- ज्वालामुखी पृथ्वी का वो छिद्र होता है जिसके अन्दर कई पदार्थो और गैसों के कारण भूगर्भ में उथल-पुथल होती है
- ज्वालामुखी के भूगर्भ में मैग्मा और सिलिका नाम के पदार्थ होते है यदि दोनो पदार्थो की मात्रा अधिक होती है तो ज्वालामुखी में विस्फोट होता है। और यदि सिलिका का मात्रा कम होती है तो ज्वालामुखी में कोई परिवर्तन नहीं होता है अर्थात ज्वालामुखी शांत रहता है।
- ज्वालामुखी के अन्दर से पिघला हुआ पदार्थ (लावा), गैसें, राख और जलवाष्प आदि पदार्थ निकलता है जो पदार्थ पृथ्वी से बाहर आता है उसे भूराल या फिर लावा कहते है। यह लावा पृथ्वी की सतह पर आकर धीरे-धीरे ठोस होकर जम जाता है।
Type of Volcano-
- जाग्रत ज्वालामुखी- जिन ज्वालामुखियों में लावा गैस आदि सदैव निकलता रहता है उसे जाग्रत/सक्रिय ज्वालामुखी कहते है। जैसे इटली का एटना, स्ट्रोम्बोली (भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहते है) विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपैक्सी (5879 मी.) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पेरू- बोलिविया की सीमा पर स्थित है।
- प्रसुप्त ज्वालामुखी- वे ज्वालामुखी जो उद्गार के बाद शांत पड़ जाते है। परन्तु इनमें कमी भी उद्गार हो सकता है।
- उदाहरण- इटली का विसुवियस, जापान का फ्यूजीयामा तथा इंडोनेशिया का क्राकातोआ
- मृत ज्वालामुखी- लंबे समय से पुनः उद्गार नहीं हुआ है।
- उदाहरण- म्यांमार का माउंट पोपा, अफ्रीका किलिमंजरो, ईरान का कोह सुल्तान एवं देमवन्द आदि।
- प्रंशान्त महासागर के दोनों ओर के किनारों पर विश्व क ऑफ फायर भी कहा जाता है।
- अलास्का (यू.एस.ए.) के कटमई पर्वत को 10 हजार धुंआरों की घाटी कहा जाता है।
प्रमुख ज्वालामुखी- Famous Volcano
- पृथ्वी का सुरक्षा वाल्व कहा जाता है- ज्वालामुखी को
- माउण्ट एटना ज्वालामुखी कहां है- सिली द्वीप पर
- फ्यूजीयामा ज्वालामुखी किस देश में है- जापान
- सागर से भूमि की ओर आने वाली तरंगों को कहते है- भाटा
- विसुवियस ज्वालामुखी कहां है- इटली
- भारत के कि द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी है- बैरन द्वीप
- अलमिस्टी ज्वालामुखी किस देश में है- पेरू
- ज्वालामुखी पर्वत माउंट सेंट हलंस कहां है- USA
- सुनामी का मुख्य कारण क्या है- समुद्र सतह पर भूकम्प
- पृथ्वी के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते है- प्रशान्त महासागर में
- विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी- कोटोपैक्सी पर्वत (इक्वाडोर में)
- किस महासागर में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है- प्रशान्त महासागर
- मानव ज्वालामुखी को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहा जाता है- स्ट्राम्बोली (लिपारी द्वीप पर) किलाय (हवाई द्वीप)
FAQ
Q : ज्वालामुखी कितने प्रकार का होता है ?
Ans : तीन प्रकार का- सक्रिय या जाग्रत ज्वालामुखी, मृत ज्वालामुखी और प्रसुप्त या सुप्त ज्वालामुखी