भारत की स्थिति एवं विस्तार | Bharat ki Sthiti or Vistar

0
233
Bharat ki Sthiti or Vistar

भारत की स्थिति एवं विस्तार

  • भारत वैश्विक स्थिति से उत्तर पूर्व गोलार्द्ध में स्थित है।
  • भारत में वर्तमान में 29 राज्य व 7 केन्द्रशास्ति प्रदेश है।

केन्द्रशासित प्रदेश-

  1. दिल्ली
  2. पुड्डूचेरी
  3. चण्ड़ीगढ़
  4. दादर-नागर हवेली
  5. लक्ष्यद्वीप
  6. दमन द्वीप
  7. अण्डमान-निकोबार
  • 29वां राज्य तेलांगाना- 2 जून 2014 को बनाया गया। यह आंध्रप्रदेश को तोड़कर बनाया गया।
  • भारत की सीमा कुल 7 देशों के साथ लगती है।

अवरोही क्रम-

  1. बांग्लादेश (4096 किमी.) अधिकतम
  2. चीन (3917 किमी.)
  3. पाक (3310 किमी.)
  4. नेपाल (1752 किमी.)
  5. म्यांमार (1458 किमी.)
  6. भूटान (587 किमी.)
  7. अफगानिस्तान (80 किमी.) न्यूनतम

रेडक्लिफ रेखा-

  1. भारत व पाकिस्तान के बीच,
  2. भारत व बांग्लादेश के बीच (1971 में बांग्लादेश का उदय हुआ)
  • मैकमोहन रेखा- भारत व चीन निर्धारण- 1914
  • डूरण्ड़ रेखा- पाक व अफगानिस्तान निर्धारण 1896, पूर्व में यह भारत व अफगानिस्तान के बीच थी (1947 पूर्व)
  • यानदाबू संधि- भारत व म्यांमार निर्धारण 1926
  • नेपाल व भूटान भारत से प्राकृतिक सीमा बनाते है।
    भारत के वे राज्य जो अन्य देशांे के साथ सीमा बनाते है।

पाकिस्तान से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य-

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. पंजाब
  4. जम्मू कश्मीर
  • अफगानिस्तान से सीमा बनाने वाला भारत का एकमात्र राज्य- जम्मू कश्मीर
  • चीन से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य- जम्मू कश्मीर, हिमालय प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
  • नेपाल से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य- उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल।
  • भूटान से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य- सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल।
  • म्यांमार से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य- अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम।
  • बांग्लादेश से सीमा बनाने वाले भारत के राज्य- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम।
  • भारत के कुल 9 राज्य तथा 4 केन्द्रशासित प्रदेश तटीय/जलीय सीमा पर स्थित है।
  • भारत से तटीय सीमा बनाने वाले राज्यों का अवरोही क्रम- गुजरात (1214.70 किमी.), आंध्रप्रदेश (973.70 किमी.), तमिलनाडु (960.90 किमी.), महाराष्ट्र (652.60 किमी.), केरल, उड़ीसा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल (157.50 किमी.), गोवा (101 किमी.)
  • तटीय सीमा लगाने वाले केन्द्रशासित प्रदेशों का आरोही क्रम- अण्डमान निकोबार (1962 किमी.), लक्ष्यद्वीप (132 किमी.), पुड्डूचेरी (47.60 किमी.), दमनदीव (42.50 किमी.) न्यूनतम

भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई एवं सम्बद्ध राज्य

क्र.देशलम्बाई (किमी.)सीमा से सम्बद्ध भारतीय राज्य
1.बांग्लादेश4096पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोराम, त्रिपुरा, असोम।
2.चीन3917जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश
3.पाकिस्तान3310गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर।
4.नेपाल1752उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
5.म्यांमार1458अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
6.भूटान587पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
7.अफगानिस्तान80जम्मू व कश्मीर (पाक-अधिकृत)।
कुल15200भारत के कुल 17 राज्य पड़ोसी देश की सीमा से जुड़ते है।
  • पुड्डुचेरी के 4 भाग है- पुड्डुचेरी, कराइकल- तमिलनाडु, यानम- आंध्रप्रदेश, माहे- केरल में स्थित है।
  • पाक जल डमरू/पाक जल संधि- भारत व श्रीलंका के बीच स्थित है।
  • आदम का ब्रिज- भारत व श्रीलंका के बीच में स्थित है।
  • तमिलनाडु का रामेश्वर पाम्बन द्वीप पर बना हुआ है।
  • मन्नार की खाड़ी- भारत व श्रीलंका के बीच में स्थित है।
  • भारत दक्षिण में 12 समुद्री मील तक फैला हुआ है। (21.88 किमी.)
  • समुद्री मील- 1.824 किमी.
नोट- भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान व नए द्वीपों के निर्माण हेतु 200 समुद्री मील तक छूट मिली हुई है।
  • भारत के दो राज्य गुजरात व पश्चिम बंगाल जलीय व स्थलीय दोनों सीमा बनाते है।
  • भारत के 5 राज्य जो अन्तर्वर्ती है। जो न जलीय और न ही स्थलीय सीमा बनाते है- हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना।

भारत का अक्षांशीय व देशान्तरीय विस्तार-

  • भारत 8º4′ उत्तरी अक्षांश से 37º6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है।
  • अक्षांशीय अंतर- 37º6 – 8º4′ = 29º2′ (लगभग 30º)
  • भारत 68º7′ पूर्वी देशान्तर से 97º25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
  • देशान्तरीय अंतर 97º25′ – 68º7′ = 29º18′ (लगभग 30º)
  • 82 डिग्री 1/2 (82º30′) पूर्वी देशान्तर भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश।
  • 82 डिग्री 1/2 पूर्वी देशान्तर से भारत का समय माप जाता है। (मिर्जापुर, नैनी)
  • भूमध्य रेखा भारत के दक्षिण में तथा ग्रीनविच रेखा भारत के पश्चिम में स्थित है।
  • भारत के पूर्वी व पश्चिमी छोर से समय का अंतर लगभग 2 घण्टे का है।
  • कर्क रेखा (23 डिग्री 1/2 /23º30′) भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है-
  • गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम
  • क्षेत्रफल- भारत का कुल क्षेत्रफल- 3287263 वर्ग किमी.
  • भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से 7वां स्थान है- रूस, कनाड़ा, चीन, सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्राजील, आॅस्ट्रेलिया, भारत, अर्जेण्टीना।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है।
  • विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% भारत में निवास करती है।
  • भारत की कुल जनसंख्या का राजस्थान में 5.67% निवास करती है। जबकि क्षेत्रफल का 10.41% है।
  • जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का 8वां स्थान है लेकिन वर्तमान में 7वां स्थान है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्यों का अवरोही क्रम- राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश।

भारत देश के विवादित क्षेत्र-

  • पाकिस्तान के साथ विवादित क्षेत्र- सरक्रीक, कोरीक्रीक- गुजरात।
  • सिंधु नदी जल समझौता (1960) भारत (20%) व पाकिस्तान (80%) के बीच जल का उपयोग
  • बांग्लादेश के साथ विवादित क्षेत्र- तिस्ता नदी जल विवाद, तीन बीघा गलियारा- वर्तमान में बांग्लादेश को दे दिया, न्यूमूरद्वीप- वर्तमान में भारत का अधिकार है।
  • श्रीलंका के साथ विवादित क्षेत्र- कच्चा दीवू- वर्तमान में श्रीलंका को दे दिया।
  • वर्तमान में कावेरी नदी जल विवाद कर्नाटक व तमिलनाडु के बीच चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here